फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शोएब की शानदार बल्लेबाजी से बजाज टेक्सटाइल सेमीफाइनल में

Fri, 10 Apr 2026 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे सीजन में बृहस्पतिवार को रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा। एसआरएमएस क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बजाज टेक्सटाइल अमरोहा ने आईके कलेक्शन बरेली को 33 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इस जीत के शोएब सिद्दीकी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति ने मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बजाज टेक्सटाइल की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 219 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शोएब सिद्दीकी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 53 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से 89 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनका साथ देते हुए गगन विर्क ने 32 और गौरव ने 27 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईके कलेक्शन बरेली की टीम 18 ओवरों में 186 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से उस्मान ने 45 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी खेलकर एक समय जीत की उम्मीदें जगा दी थीं, लेकिन उनके आउट होते ही टीम की पारी लड़खड़ा गई।

इससे पहले खेले गए 12वें लीग मैच में तेजस्वी स्पोर्ट्स मेरठ ने जीका इलाहाबाद को पांच विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जीका इलाहाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे, जिसे तेजस्वी स्पोर्ट्स ने मात्र 13 ओवरों में ही हासिल कर लिया। देर रात हुए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में एमडीसीए मेरठ ने तेजस्वी स्पोर्ट्स के सामने 234 रनों का बेहद कठिन लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में तेजस्वी स्पोर्ट्स की टीम संघर्ष करती नजर आई।
विज्ञापन


टूर्नामेंट के आयोजन सचिव डॉ. नितिन सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को सेमीफाइनल की शेष दो टीमों का फैसला होगा। दोपहर दो बजे तीसरे क्वार्टर फाइनल में एसआरएमएस किंग्स का मुकाबला आईके नेक्स्ट जनरल से होगा, जबकि शाम 6:30 बजे चौथे क्वार्टर फाइनल में एसएनएस बुलंदशहर और एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी की टीमें आमने-सामने होंगी। इस दौरान चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, आईआईए अध्यक्ष मयूर धीरवानी और बीएल एग्रो के आशीष खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें