सपा के लिए चुनौती हैं सलीम शेरवानी और आबिद रजा
बदायूं सीट को सपा ने अपने पाले में करने के लिए शिवपाल सिंह यादव को मैदान में उतारा है। यह अलग बात है कि शिवपाल सिंह के आने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरबानी, सपा राष्ट्रीय सचिव रहे आबिद रजा की चुनौती सामने आई है। दोनों ने सेक्युलर फ्रंट बनाकर सहसवान में बड़ी रैली की।
पिता के चुनाव की कमान सभालेंगे आदित्य
बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य यादव संभालेंगे। वह सोमवार को बदायूं आ रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि बदायूं सीमा में कछला से उनका स्वागत किया जाएगा। रात में बदायूं रुकेंगे। सुबह स्थानीय नेताओं के साथ चुनावी बैठक करेंगे। उसके बाद में आगे की रणनीति पर अमल होगा।