फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ स्टेशन के पास शिवनगर रेलवे क्राॅसिंग 347(सी) अब चार और दिन बंद रहेगी। इससे पहले इसे 15 तक बंद रखा गया था, लेकिन मरम्मत का कार्य जारी है। इसलिए अब इसको 19 मई तक के लिए बंद रखा गया है।
विज्ञापन
इंजीनियर रेलपथ शाहजहांपुर की तरफ से आरपीएफ और थाना प्रभारी को एक पत्र भेजकर सूचित किया गया है कि डाउन लाइन पर रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य जारी है। मशीनों द्वारा कार्य करने के लिए ब्लॉक लेना था, जो कि नहीं मिल पाया। इसकी वजह से और चार दिन क्राॅसिंग बंद रखी जाएगी। रेलवे क्रॉसिंग 347(सी) से निकलने वाले वाहन क्रासिंग 346(सी) और 348(सी) से निकल सकेंगे। रेल पथ निरीक्षक मो. जैद रजा खान ने भी इसकी पुष्टि की है। संवाद