बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय ग्रेपलिंग (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पुरुष वर्ग के गी श्रेणी (पारंपरिक वेशभूषा में) के मुकाबले हुए। इसमें अंडर-46 किलो भारवर्ग में रुविवि के शिवम दिवाकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्णिम गुजरात विश्वविद्यालय के क्रिनाल ने रजत, निरवान विश्वविद्यालय जयपुर के रिंकू और राजस्थान के माधव विश्वविद्यालय के प्रियांशु चौधरी ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-50 किलो भारवर्ग में रुविवि के दुर्वेश पाल को स्वर्ण, वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के ज्ञाननेंद्र कुमार को रजत, राजू श्रॉफ आरओएफईएल गुजरात के विशाल यादव और डॉ. केएन मोदी विश्वविद्यालय राजस्थान के राघव कुमार को कांस्य पदक मिला।
Grappling competition
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-54 किलो भारवर्ग में रुविवि के विजयवीर यादव ने स्वर्ण, डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर पंजाब के ध्रुव शर्मा ने रजत, निरवान विश्वविद्यालय जयपुर के अंकित शर्मा और कालीकट विश्वविद्यालय के अरविंद रमन ने कांस्य पदक जीते। अंडर-58 किलो भारवर्ग में देश भगत यूनिवर्सिटी पंजाब के अंकुर ने स्वर्ण, रुविवि के दीक्षांत ने रजत, वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के चौहान विवेक और मौलाना आजाद विश्वविद्यालय जोधपुर के युवराज सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-66 किलो भारवर्ग में देश भगत विश्वविद्यालय पंजाब विवि के अमन को स्वर्ण, एचवीएनएसजी विश्वविद्यालय सूरत के विद्जा ओम कुमार को रजत, वीजी विश्वविद्यालय जयपुर के पुष्पेंद्र सिंह रजावत और मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के विश्वेंद्र सिंह पनवार को कांस्य पदक मिला।
प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर अतिथिगण
- फोटो : अमर उजाला
खेलों में भारत की भागीदारी महज सात फीसदी : अहलावत
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी व कुलपति खेल विश्वविद्यालय मेरठ मेजर जनरल दीप अहलावत, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी यशपाल सिंह राणा उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ. इरम नईम ने किया। शुभारंभ समारोह में 15 राज्यों से आई टीमों के 349 खिलाड़ी, 48 टीम मैनेजर और कोच ने झंडा फहराकर, मार्च पास्ट कर शपथ ली।
ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति प्रो. केपी सिंह और मेजर जनरल दीप अहलावत ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने अतिथियों का स्वागत किया। मेजर जनरल दीप अहलावत ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में भारत की भागीदारी महज सात फीसदी है। वहीं, जापान जैसे देशों में यह 50 प्रतिशत से भी ऊपर है। इसके बाद भी, देश की खेल इंडस्ट्री में 14 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
Grappling competition
- फोटो : अमर उजाला
कुलपति प्रो. केपी सिंह ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने को गर्व की बात बताया। राष्ट्रगान से समारोह का समापन हुआ। समारोह में उपकुलसचिव, वित्त अधिकारी, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, प्रो. विजय बहादुर, प्रो. एके सिंह, प्रो. जेऐन मौर्य, प्रो. पीबी सिंह, प्रो. एसडी सिंह, डॉ. नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।
अंडर-62 किलो भारवर्ग में दिग्विजय को स्वर्ण पदक
अंडर-62 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दिग्विजय ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। अंडर-70 किलो भारवर्ग में महाराजा भूपिंदर सिंह विश्वविद्यालय पटियाला के अंकित ने स्वर्ण और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के देवा ने रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-74 किलो भारवर्ग में देश भगत विश्वविद्यालय के गजेंद्र को स्वर्ण और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के रोहित देशवाल को रजत पदक मिला। अंडर-78 किलो भारवर्ग में विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स बोर्ड पाहेर यूनिवर्सिटी उदयपुर के नवीन ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
अंडर-82 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सचिन कुमार सिंह को स्वर्ण पदक मिला। अंडर-86 किलो भारवर्ग में डीएवी विश्वविद्यालय जालंधर पंजाब के साहिल ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-92 किलो भार वर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रखर कुमार को स्वर्ण पदक मिला। अंडर-98 किलो भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के यश यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। 98 किलो से अधिक भारवर्ग में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रीत कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।