फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिव प्रताप की बल्लेबाजी से बासुबरल ए नौ विकेटों से जीता

Fri, 12 Dec 2025 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मानस स्थली आवासीय विद्यालय की ओर से परिसर स्थित स्टेडियम में आयोजित अंतर-विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को बासुबरल ए और मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल की टीमें विजेता बनीं। इसमें बासुबरल ए की ओर से शिव प्रताप ने नाबाद 61 रनों की पारी खेलकर टीम को विजेता बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में बासुबरल ए ने एसआर इंटरनेशनल को नौ विकेटों से हराया। इसमें बासुबरल ए ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसआर इंटरनेशनल स्कूल की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 67 रन ही बना पाई। पांशुल ने 18 रन बनाए। इसके अलावा, कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। बासुबरल ए की तरफ से राहुल ने चार ओवरों में नौ रन देकर तीन विकेट लिए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बासुबरल ए की टीम ने 7.2 ओवरों में एक विकेट खोकर, लक्ष्य को पूरा कर लिया। शिव प्रताप ने 29 गेंदों में नाबाद 61 रनों की पारी खेली। इसमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे। एसआर इंटरनेशनल स्कूल से शिवांश ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


दिन के दूसरे मुकाबले में मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल ने मानस स्थली आवासीय विद्यालय को तीन विकेटों से हराया। इसमें मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मानस स्थली की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 111 रन ही बना पाई। सत्यांश ने 65 रनों की पारी खेली। इसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल रहे। मुकुंद इंटरनेशनल की ओर से अबू ने चार ओवर में छह रन देकर, और फर्मान ने दो ओवरों में 13 रन देकर, तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी, मुकुंद इटरनेशनल ने 19.1 ओवर में सात विकेट खोकर, तीन विकेट से जीत दर्ज की। प्रिंस ने 24 रनों का योगदान दिया। मानस स्थली की ओर से अभिताश ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें