बरेली। शिक्षामित्रों का वेतन अभी जारी नहीं हुआ है, इसे लेकर बुधवार को रणनीति बनाई गई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक, शिक्षामित्र कल्याण समिति की ओर से संरक्षक दुष्यंत चौहान ने वित्त एवं लेखा अधिकारी को पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। दुष्यंत चौहान का कहना है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा वेतन निर्गत करने के संबंध में पत्र जारी करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। न ही खंड शिक्षा अधिकारियाें द्वारा बिल भेजे जा रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो शिक्षामित्र दो दिन बाद बीएसए कार्यालय पर धरना देेंगे और कोई कामकाज नहीं होने देंगे।
एक महिला शिक्षामित्र बीमार, अस्पताल में भर्ती
बरेली। दमखोदा ब्लाक में तैनात महिला शिक्षामित्र किरन बुधवार को अचानक बीमार हो गई हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकाें का कहना है कि किरन मानसिक रूप से परेशान हैं। हालांकि अभी दो दिन तक अस्पताल से उनकी छुट्टी नहीं की जाएगी।