फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शेरगढ़ ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। कस्बे में दो दिवसीय समर हसनैन मेमोरियल जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। सोमवार को टूर्नामेंट के समापन पर दो सेमीफाइनल और फाइनल सहित तीन मैच खेले गए।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल बरेली और मझगवां की टीमों के बीच हुआ। इसमें मझगवां के इलियास को उनके शानदार प्रदर्शन पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच शेरगढ़ और भदपुरा के बीच हुआ, जिसमे मैन ऑफ द मैच शेरगढ़ टीम के प्रसून गंगवार रहे।
फाइनल मैच मझगवां और शेरगढ़ के बीच हुआ। मझगवां की टीम ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 97 रन बनाए। इसमें रवि तोमर 13 बॉल पर 27 रन, रिंकू सिंह 11 बॉल पर 23 रन बनाए। 98 रनों का पीछा करने उतरी शेरगढ़ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में आठ रन के स्कोर पर ओपनर अखिलेश कुमार एक रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बैटिंग करने आए कप्तान प्रसून गंगवार ने 20 बॉल पर 56 रन और मुकेश ने 22 बॉल 42 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों के पारियों की बदौलत आसानी से यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया। शानदार बल्लेबाजी के दम पर प्रसून गंगवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बैट्समैन का खिताब प्रसून गंगवार के नाम रहा।
विज्ञापन

बेस्ट बॉलर का खिताब रवि ने हासिल किया। समाजसेवी शहाबुल जैदी शब्बू ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजक आकाश बाबू, अनवर हसनैन, के सी पटेल, नवल किशोर, भारत बाबू , देवेश गंगवार आदि रहे। संचालन हिमांशु गंगवार और एसके शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें