फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नहर किनारे खड़े शीशम के पेड़ काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नहर किनारे खड़े लाखों रुपये की कीमत के शीशम के दो पेड़ों को काट दिए गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के शाहपुर जी सुखराय गांव में नहर किनारे खड़े शीशम के दो कीमती पेड़ों को गांव में रहने वाले चेतन गिरि बाबा और सोहनलाल ने कटवा दिए। वह पेड़ों की लकड़ी को ट्रॉली में लाद कर ले जाते। इससे पहले ग्रामीण ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। विन विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेंजर केके मिश्रा ने बताया कि चेतन गिरि बाबा और सोहनलाल ने शीशम के दो कीमती पेड़ों को काटा है। उनके खिलाफ विभागीय रिपोर्ट लिखी गयी है। उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें