हाफिजगंज। आजाद पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष पर छेड़खानी का आरोप लगा है। इस मामले में नोटिस को तामील कराने पुलिस उनके आवास पहुंची तो वह पुलिस की गाड़ी से न आकर पैदल ही थाने पहुंचे। नोटिस को तामील कराने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
थाना हफिजगंज के गांव में दो माह पूर्व आजाद पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष पर गांव की एक किशोरी ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। हल्का दरोगा प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ उनके आवास पर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सुरजीत पुलिस की गाड़ी से न चलकर खुद पैदल ही थाने पहुंचे। यहां पर नोटिस तामील कराने के बाद परिजन व समर्थक अपने साथ ले गए। इधर, नगर अध्यक्ष का कहना है कि जनसरोगार से जुड़े मुद्दे वह उठाते रहते हैं। इससे रंजिश मानते हुए राजनीति से प्रेरित लोगों ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में पहले भी शिकायत कर चुका हूं। संवाद