फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिस शार्गिद पर दर्ज हुए कई मामले, उसने भी गुलाटी पर करा दी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्हैया गुलाटी गैंग पर पांच और मामले दर्ज, अब साठ तक पहुंची संख्या, एसआईटी कर रही जांच
विज्ञापन

बरेली। निवेशकों ने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के जिन शार्गिदों को नामजद कराया, उनमें से ही एक ने गुलाटी पर धोखाधड़ी और ठगी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि, यह रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज की गई है। इसे जमानत लेने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
गुलाटी गैंग पर रविवार रात से सोमवार शाम तक पांच नए मामले बारादरी थाने में दर्ज किए गए। इनमें सैकड़ों पीड़ितों की संयुक्त शिकायतें शामिल हैं। मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा निवासी कलीम ने थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को बताया कि उन्होंने 17,75,000 रुपये व अन्य 58 लोगों ने करोड़ों रुपये कन्हैया गुलाटी की कंपनी में निवेश किए। रामपुर के अजीमनगर निवासी जुबैर ने दो लाख रुपये, जबकि उनके परिचित 186 अन्य लोगों ने कई करोड़ रुपये कैनविज कंपनी में लगाए। वीर सावरकर नगर निवासी योगेंद्र ने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी और बेटे गोपाल गुलाटी के कहने पर 26 लाख रुपये निवेश किए। 769 अन्य लोगों ने भी करोड़ों रुपये निवेश किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वालेनगर निवासी मोहन मौर्य ने कंपनी के लिए काम करने वाले होमगार्ड नरेश मौर्य, उसके साथी जगतपाल मौर्य व पुष्पेंद्र के कहने पर कन्हैया गुलाटी की कंपनी में 12 लाख रुपये निवेश किए थे। ट्यूलिप टावर निवासी प्रमोद परिहार ने रिपोर्ट लिखाई है कि गुलाटी की कंपनी में 25 लाख निवेश किए थे। जबकि 12 अन्य लोगों ने भी कई करोड़ रुपये लगाए थे। इन लोगों के रुपये हड़पकर गुलाटी भाग गया। आरोप लगाया कि व्हाट्सएप के माध्यम से वह लगातार धमकी दे रहा है। मोहन की शिकायत पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य लोगों की ओर से न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी मामलों में विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें