फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2023: हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, भक्तों पर बरसेगी कृपा; जानें घट स्थापना का मुहूर्त

Sat, 14 Oct 2023 06:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्तूबर को 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 तक है। ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 48 मिनट ही रहेगा।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023 - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारदीय नवरात्र 15 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। 23 अक्तूबर को समापन होगा। मां दुर्गा इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। इसे बेहद शुभ माना जा रहा है। बरेली के ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधर ने बताया कि आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि 14 अक्तूबर की रात 11:24 मिनट से शुरू होगी, ये 15 अक्तूबर की दोपहर 12:32 मिनट तक रहेगी। 24 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। 

विज्ञापन


पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा तिथि को यानी पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्तूबर को 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 तक है। ऐसे में कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त इस साल 48 मिनट ही रहेगा। 15 अक्तूबर की सुबह चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग के दो-दो चरण संपूर्ण हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में घटस्थापना प्रातः काल में भी कर सकते हैं, साथ ही अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना की जा सकती है। नवरात्र में माता का विग्रह, चरण पादुका, तांबे या चंडी का कलश खरीदना शुभ होता है।

ज्योतिषीय योग 
30 साल बाद शारदीय नवरात्र की प्रारंभ शश राजयोग, भद्र राजयोग और बुधादित्य योग के साथ होगी। पहले दिन इन तीन शुभ योग की तिकड़ी कई राशि वालों को जीवन में धन, नौकरी में अपार लाभ मिलेगा। मेष, वृष, कर्क, तुला, मकर, इन राशियों को लाभ के योग होंगे और अन्य के लिए सामान्य लाभ होंगे।

विज्ञापन

ऐसे करें उपासना 
ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुभता प्राप्त करने के लिए देसी घी का दीया जलाकर नवार्ण मंत्र का जाप करें। दुर्गाजी के 32 नामों का नित्य 11 पाठ करें। देवी सूक्त, सिद्ध कुंजिका व कवच का पाठ करने से संपूर्ण रूप से समृद्धि के योग बनेंगे।
विज्ञापन

घट स्थापना तिथि : रविवार 15 अक्तूबर 2023
घटस्थापना मुहूर्त : प्रातः 06:30 मिनट से प्रातः 08: 47 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:36 मिनट तक
खरीदारी का विशेष योग : 15 अक्तूबर की सुबह 08.52 से सुबह 11.09 तक, दोपहर 02.57 से दोपहर 04.36 तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें