फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो और आरोपी पकड़े पर नहीं दिखाई गिरफ्तारी

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शाहजहांपुर की गर्भवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

विज्ञापन

फरीदपुर। हाईवे के एक ढाबे पर शाहजहांपुर निवासी गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो और आरोपी पकड़ लिए हैं। एक आरोपी को बुधवार को ही पकड़ लिया गया था। तीनों को थाने में बैठा रखा है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए बरेली भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने और महिला के बयानों के बाद ही अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बरेली-सीतापुर हाईवे पर केसरपुर के पास एक ढाबे पर मंगलवार रात शाहजहांपुर की एक गर्भवती महिला से पांच लोगों ने दुष्कर्म किया था। महिला का कहना था कि जिस प्राइवेट बस से वह आई थी, वह ढाबे पर रुकने के बाद उसे छोड़कर चली गई। तभी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर चाकू से उसके ऊपर वार किए। वह रजऊ चौकी गई लेकिन वहां से उसे टरका दिया गया। बुधवार सुबह महिला ने फरीदपुर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने देर रात तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। ढाबा मालिक को भी साफ बचा दिया गया। गुरुवार को महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

 
विवेचना शुरू कर दी गई है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- नागेंद्र यादव, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें