फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बबूल के पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 25 Jul 2020 01:44 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मदनापुर ब्लाक में पुलिस ने युवक और युवती का पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद किया है। मामला गांव पंखाखेड़ा के निकट बहगुल नदी के किनारे का है। पुलिस को बबूल के पेड़ से एक युवक और युवती का शव लटकता हुआ मिला है।

विज्ञापन


बताया गया कि दोनों युवक और युवती आपस में रिश्तेदार हैं। वह एक दूसरे से प्रेम करते थे और शुक्रवार रात से लापता थे। परिवारीजन इनकी तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह दोनों का शव पेड़ से लटकने की जानकारी पंखाखेड़ा के ग्रामीणों ने दी। 

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मदनापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बरुआ में हाकिम कश्यप की बेटी पूजा और रिश्तेदार सुखदयाल का बेटा विपिन एक दूसरे से प्रेम करते थे। 
विज्ञापन

शुक्रवार रात पूजा और विपिन अपने-अपने घर से निकल गए थे। पूजा के जाने की जानकारी उसके परिजनों को नहीं लगी, लेकिन विपिन के परिजनों को पता लग गया कि वह घर पर नहीं है। 

उसके परिजन उसकी तलाश में लग गए। शनिवार सुबह पूजा की गैरमौजूदगी की जानकारी भी उसके परिजनों को हो गई। इस दौरान विपिन के परिजन पंखाखेड़ा गांव पहुंचे, वहां उन्होंने विपिन की फोटो ग्रामीणों को दिखाई। 

तब ग्रामीणों ने बताया कि बहगुल नदी के किनारे बबूल के पेड़ से एक युवक और एक युवती फांसी के फंदे पर लटक रहे हैं। तब विपिन और पूजा के परिजन वहां पहुंचे और शवों को देखकर पहचान की। 

दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर परिजनों ने विपिन की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें