शाहजहांपुर की रेहरिया चौकी के अंतर्गत गोला मोहम्मदी रोड के निकट फुलकारी गेस्ट हाउस के सामने अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने के कारण चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां डॉक्टर ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। नंदापुर ग्राम की ग्रामवासी गोला से मजदूरी करके आ रहे आठ व्यक्ति चार-चार के जत्थे में आगे पीछे चल रहे थे कि अचानक एक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे चल रहे चार लोगो में श्याम नारायण, सियाराम, शीतल और राजेश को टक्कर मार दी।
घटना में चारों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।