फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मड़हा जंगल में नेपाल के हाथियों ने मचाया उत्पात, वनकर्मियों पर किया हमला

Fri, 18 Oct 2019 12:06 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
हाथियों का झुंड
विज्ञापन

नेपाल के उत्पाती हाथी शुक्रवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश की सीमा में घुसकर लखीमपुर खीरी में उत्पात मचाने पर अमादा हो गए हैं। खीरी में उत्पाती हाथियों के इकट्ठा हो जाने के कारण हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


नेपाल से आए हाथियों का झुंड किशनपुर सेंक्चुरी के मड़हा जंगल पहुंचा जहां, उन्होंने वनकर्मियों पर ही हमला बोल दिया। हाथी काफी दूर तक वनकर्मियों को दौड़ाते रहे। इसके बाद निगरानी कर रही टीम ने हवाई फायरिंग कर उन्हें डराया और किसी तरह अपनी जान बचाई। 

हाथियों का हड़कंप ऐसा फैल गया कि उनके हमले से बचने के लिए वनकर्मियों को रेस्ट हाउस की छत पर चढ़ना पड़ा। इस दौरान उत्पाती हाथियों ने मड़हा बाबा मंदिर की झोपड़ी भी उजाड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें