फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर केसः चिन्मयानंद को नहीं मिली कोर्ट से राहत, 16 अक्तूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Thu, 03 Oct 2019 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म मामले में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद की बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 16 अक्तूबर तक चिन्मयानंद की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है।

विज्ञापन


चिन्मयानंद को सुरक्षा कारणों के चलते जिला कारागार से सीजेएम कोर्ट में बृहस्पतिवार को नहीं लाया गया। शाम करीब चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उनकी पेशी हुई। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमवीर सिंह ने अगली पेशी की तारीख 16 अक्तूबर नियत कर दी। 

छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी चिन्मयानंद को एसआईटी ने 20 सितंबर को सीजेएम कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते पेशी की तारीख 3 अक्तूबर तय की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें