फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना शहाबुद्दीन बोले- फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' से फैल सकता है सांप्रदायिक तनाव; प्रतिबंध लगाने की मांग

Fri, 08 Aug 2025 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

उदयपुर की घटना पर बनाई गई फिल्म उदयपुर फाइल्स का विरोध शुरू हो गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने इस फिल्म के रिलीज पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पत्र लिखा है। मौलाना ने आशंका जताई है कि उदयपुर की घटना पर बनाई गई फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' के रिलीज होने से मुस्लिम समुदाय के लोगों की भावनाएं भड़क सकती हैं। इससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है। 

विज्ञापन


शहाबुद्दीन रजवी ने बताया कि राजस्थान के उदयपुर में साल 2022 में हुई इस घटना की मुसलमानों ने निंदा की थी। हम आज भी उस घटना की निंदा करते हैं। उसी घटना के संबंध में उदयपुर फाइल्स फिल्म बनाई गई है, जो 11 जुलाई 2025 को रिलीज की जाएगी। उसका ट्रेलर बीते दिनों में जारी कर दिया गया है। 

फिल्म में आपत्तिजनक सीन - मौलाना 
मौलाना ने आरोप लगाया कि फिल्म के ट्रेलर में आपत्तिजनक सीन दर्शाए गए हैं। मुसलमानों को आतंकवादी की शक्ल में पेश किया गया है। धार्मिक भावनाएं भड़काई गईं हैं। भाजपा की पूर्व नेता नुपूर शर्मा का विवादित बयान भी दर्शाया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महिला सुरक्षा में नई पहल: मैदान में उतरी बरेली पुलिस की वीरांगना यूनिट, अपराध पर प्रहार करेंगी लेडी कमांडो
विज्ञापन


रजवी ने बताया कि मुसलमान भूखा रह सकता है। प्यासा रह सकता है, बेरोजगार रह सकता है। मगर अपने प्यारे नबी पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में छोटी से छोटी भी गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं कर सकता। देश के करोड़ों हिंदू भी पैगंबर ए इस्लाम का सम्मान करते हैं। इस फिल्म के रिलीज होने पर पूरे देश में तनाव फैलने और टकराव होने की संभावना है। इसलिए इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया जाए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें