फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अश्लील वीडियो बनाकर पांच साल तक किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, ब्लैकमेल कर कई बार रुपये भी वसूले
विज्ञापन

बरेली। शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर पांच साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाकर युवती ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के हजियापुर इलाके में रहने वाली एक युवती ने पुलिस के लिए बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी उत्कर्ष सक्सेना से हो गई थी। उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह राजी हो गई। इसके बाद उत्कर्ष ने उससे शारीरिक संबंध बनाए। उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उत्कर्ष ने शादी से इन्कार कर दिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच साल का उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उत्कर्ष ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे एक बार 50 और दूसरी बार 40 हजार रुपये लिए। उसके लिए जाति सूचक गालियां और जान से मारने की धमकी भी दी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें