स्कूटी सवार का पैर टूटा
गन्ने की ट्रॉली पलटने से गन्ना सड़क पर फैल गया था। जिसके कारण फतेहगंज पूर्वी की तरफ से बरेली जा रहे सुभाषनगर निवासी देवेंद्र की स्कूटी फिसल गई। वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। उनका पैर टूट गया। पुलिस ने देवेंद्र को भी अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर लगी हाईमास्ट लाइटें बंद होने के कारण हादसा हुआ।
कार चालक रजत ने बताया कि फ्लाईओवर पर हाइमास्ट लाईटें लगी हुई है, लेकिन एक भी लाइट नहीं जल रही थी, जिसकी वजह से कुछ दिखाई नहीं दिया, जिससे हादसा हो गया। फतेहगंज पूर्वी में भी फ्लाईओवर पर लगी लाइटें नहीं जलती हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गन्ने की ट्रॉली पलटने से कई वाहन टकरा गए थे। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है।