फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंचे कई कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में 12 अक्तूबर को प्रस्तावित कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रविवार को कई कांग्रेसी रविवार को पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंच गए। नेताओं का दावा है कि उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए पिछले तीन दिनों से पुलिस जाल बिछाए थी।
विज्ञापन

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने बताया कि वह कई साथियों के साथ रविवार को दिल्ली पहुंचे। वे सोमवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से एलआईयू व पुलिस की ओर उन्हें खोजने और रोकने का प्रयास किया जा रहा था। उनके साथ दिल्ली पहुंचने वालों में डॉ. हरीश गंगवार, कृष्णकांत शर्मा, जीशान अफरीदी, राजा राम साहू, रेहान वशीरी आदि शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव चौधरी असलम मियां व हेमेंद्र शर्मा भी नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें