फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में दरिंदगी: चार साल की बच्ची से 70 साल के शख्स ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 04:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी कोतवाली इलाके में एक चार साल की बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां 70 साल के बुजुर्ग ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी इलाके में 70 साल के बुजुर्ग ने शनिवार शाम अपने घर में पड़ोसी की चार वर्षीय मासूम बेटी से दुष्कर्म किया। बदहवास हाल में अपने घर लौटी मासूम को उसकी मां ने देखा तो उनके होश उड़ गए। उसने पति के लौटने पर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी टीकाराम को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


मासूम बच्ची शनिवार को पड़ोसी टीकाराम के घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि घर में अकेले बुजुर्ग टीकाराम ने बच्ची को गोद में उठा लिया। उसे अपने घर ले गया, जहां उसके साथ हैवानियत की। एक अन्य बच्ची के शोर मचाने पर मां मौके पर पहुंच गई। वह अपनी बेटी को घर लेकर लौटी तो उसके गुप्तांग से खून बहता नजर आया। उस वक्त मासूम बच्ची का पिता घर पर नहीं था। 

आरोपी को भेजा गया जेल 
अगले दिन शाम को बच्ची का पिता घर लौटा तो पत्नी से जानकारी मिलते ही वह पहले इलाके की पुलिस चौकी पर पहुंचा, फिर कोतवाली आकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि टीकाराम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीकाराम का भी मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मां ने रात में की थी 112 पर कॉल
मासूम बच्ची की मां ने रात में ही 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों से जानकारी भी की थी। उस वक्त बच्ची की मां ने पुलिसकर्मियों से कह दिया था कि वह पति के लौट आने पर तहरीर दिलवाएंगी। इसी वजह से कोतवाली पुलिस भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं कर पाई, लेकिन उस पर नजर रखने के लिए मुखबिर सक्रिय कर दिए गए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें