शाहजहांपुर। वैलेंटाइन वीक के सातवें दिन शनिवार को किस डे मनाया गया। प्रेमी जोड़ों ने किस के जरिए एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया और दिल की बात बताई।
सात फरवरी से शुरू होने वाले वेलेंटाइन वीक का शनिवार को सातवां दिन रहा। जिसको किस डे के रूप में मनाया गया। यह दिन प्रेमी जोड़ों के लिए भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ होता है। खासतौर से रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी जोड़ों ने अपने प्यार को किस के जरिए व्यक्त किया। इस दिन को खास बनाने के लिए प्रेमी जोड़ों ने एक-दूसरे को उपहार भी दिए। कोशिश रही कि अधिक से अधिक समय साथ में बिताएं, इसके लिए होटल व रेस्टोरेंट में पहले से सीट बुक करा रखी थी। पार्क व अन्य घूमने फिरने के स्थानों पर भी रौनक रही। माना जाता है कि किस करने से प्यार और भी ज्यादा गहरा हो जाता है। एक दूसरे के प्रति सम्मान भी बढ़ता है। सोमवार को वीक का आखिरी दिन वेलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाएगा। जिसका सभी प्रेमी जोड़ों को इंतजार है। इस दिन को खास बनाने के लिए रविवार को युवा माल्स और बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचे।