उसने गन्ना खिलाने का बहाना करके बच्ची को बुलाना चाहा, लेकिन उसने मना कर दिया। तभी आरोपी बच्ची को जबरन पकड़कर गन्ने की फसल के बीच ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर उसके मुंह में गन्ना ठूंस दिया। गुप्तांग में भी गन्ना डालने की कोशिश की, जिससे बच्ची की हालत बिगड़ गई। उधर, बच्ची की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर जा पहुंचे।
ग्रामीणों ने बच्ची को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो सन्न रह गए। बच्ची की बड़ी बहन भी पहुंच गई। आरोपी किशोर ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने दबोच लिया।
बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी केे हिरासत में ले लिया गया है। बच्ची को इलाज के लिए भेज दिया गया है।
अपर्णा गौतम, एसपी ग्रामीण