फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोचिंग पढ़ने गई पांच साल की मासूम से शिक्षक ने की हैवानियत, दूसरी के साथ की थी छेड़छाड़

Mon, 26 Oct 2020 08:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है। गांव में ही कोचिंग पढ़ने गई मासूम बच्ची के साथ उसके शिक्षकने ही हैवानियत कर डाली। बच्ची ने घर पहुंचकर परिवार वालों जानकारी दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में मेडिकल के लिए भिजवाया और शिक्षक को हिरासत में ले लिया है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच साल की बच्ची वहीं के स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती है। 

सोमवार सुबह आठ बजे वह गांव के ही एक शिक्षक के घर कोचिंग पढ़ने गई थी। उसके साथ में एक और बच्ची थी। पीड़ित बच्ची के बताया कि शिक्षक ने दोनों को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। दूसरी बच्ची आठ साल की थी। 
विज्ञापन


वह शिक्षक के चंगुल से छूटकर भाग गई। वहीं पांच साल की बच्ची को पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। जब वह घर पहुंची तो उसने फिर कोचिंग जाने से मना कर दिया। परिवार वालों ने इसकी वजह पूछी तो बच्ची ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में मां को बताया। 
विज्ञापन

बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी के कपड़े खून से सने हुए थे। इस पर परिवार वालों ने घटना की जानकारी जहानाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी जयप्रकाश और इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

छात्रा को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भिजवाया गया। आरोपी शिक्षक घर छोड़कर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे करैगना गांव के पास से हिरासत में ले लिया है। 

परिवार से जानकारी कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा  है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है। उस पर एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। - जयप्रकाश, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें