फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से लूट मामले में सात संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। ऋण धारकों से वसूली करके लौट रहे बाइक सवार प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के दो कर्मियों से एक लाख 20 हजार रुपयों से भरा बैग लूटने के मामले में बुधवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने सात संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रामपुर के गांव हरदुआ निवासी लालाराम ने दी तहरीर में बताया कि वह क्योलड़िया के गांव अभयपुर निवासी सुनील के साथ सोमवार रात गांव मीरापुर और रहपुरा से ऋण वसूली करके बाइक से लौट रहे थे। रहपुरा रोड पर पीछे से आए दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस और एसओजी की टीम ने सीसी कैमरों की फुटेज निकालकर सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ में साक्ष्य मिले हैं। जल्द लूट का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें