फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले में अब तक 700 मरीज मिले, ये इलाके बने हॉटस्पॉट

Mon, 14 Oct 2024 04:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक मिले मरीजों में से आधे से ज्यादा इन्हीं ब्लॉकों में हैं। जिले के सापेक्ष इन ब्लॉकों में 2.55 फीसदी की दर से मरीज बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
लार्वा नाशक रसायन का छिड़काव करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में रोकथाम के तमाम दावों के बावजूद मझगवां ब्लॉक मलेरिया का हॉटस्पॉट बन गया है। यहां अब तक 700 मरीज मिले हैं। वहीं, शेरगढ़, मीरगंज, भमोरा, बिथरी ब्लॉक भी संवेदनशील की सूची में दर्ज हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक मिले मरीजों में से आधे से ज्यादा इन्हीं ब्लॉकों में हैं। जिले के सापेक्ष इन ब्लॉकों में 2.55 फीसदी की दर से मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं, शहर में भी 35 लोग इस बीमारी की चपेट में मिले हैं। बीते वर्ष भी यही ब्लॉक संवेदनशील रहे थे।

विज्ञापन


इस वजह से जहां विभाग की ओर से संचालित रोकथाम की गतिविधियों पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं अफसर आंकड़ेबाजी में उलझे हैं। वह केस घटने का दावा कर रहे हैं। उनके मुताबिक बीते वर्ष अक्तूबर तक मलेरिया के 33 सौ मरीज मिले थे, जबकि इस वर्ष अब तक सिर्फ 2600 मरीज ही मिले हैं। 

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार 12 अक्तूबर तक शहर में 35 केस हैं। मझगवां में 700, मीरगंज में 502, बिथरी में 134, शेरगढ़ में 176, भमोरा में 298 केस हैं। क्यारा में 110, आंवला में आठ, रामनगर में 149, फतेहगंज पश्चिमी में 352, भोजीपुरा में 21, मुडिया नबीबक्स में 15, बहेड़ी में छह, फरीदपुर में 17, कुआडांडा में 23, नवाबगंज में 27, दलेलनगर में 44 मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन

जलभराव बन रहा वजह
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बीते दिनों हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में लंबे समय तक जलभराव रहा। कुछ इलाके अभी भी इस समस्या से निजात नहीं पा सके हैं। शहर के वार्डों में फॉगिंग और लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव भी प्रभावित रहा। इस वजह से दूषित पानी में लार्वा पनपे। अब वे मच्छर बनकर डंक मारने लगे हैं।

मलेरिया, डेंगू की रोकथाम के लिए टीमें सक्रिय हैं। संवेदनशील ब्लॉकों के प्रभावित गांवों में घर-घर फॉगिंग और छिड़काव हो रहा है। शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जा रही है। शहर में डीबीसी टीम सक्रिय हैं। बीते वर्ष के सापेक्ष इस बार केस घटे हैं। - डॉ. विश्राम सिंह, सीएमओ
विज्ञापन

लार्वा नाशक रसायन का छिड़काव करता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : विभाग
किस ब्लॉक के कौन से गांव प्रभावित
मीरगंज ब्लॉक : थानपुर, सहसा, खमरिया सैनी, पिपरिया, गुलड़िया, सैजना, सिंधौली, ठिरिया कल्यानपुर, नरेली।
मझगवां : बेहटा बुजुर्ग, गुरगवां मुस्तकिल, राधेनगर, मझगवां, इस्माइलपुर।
शेरगढ़ : परचई, हल्दीकलां, औरगांबाद, म्यूडी बुजुर्ग, पल्था, रतनुपरा, संग्रामपुर, बसई, पडुआ, खुली, दलीपुर, बिलौरी।
भमोरा : नौगवां अहिरान, पनवड़िया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें