फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी एक्सप्रेस में सेवादार ने की युवती से दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 06 Oct 2020 02:16 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
छेड़छाड़ का आरोपी संजीव। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

गुरुग्राम के धार्मिक स्थल में सेवादार है आरोपी, यात्रियों ने जीआरपी को सौंपा
विज्ञापन

महिला ने कहा, मौके पर काम नहीं आई आरपीएफ की 182 हेल्पलाइन सेवा

बरेली। श्रमजीवी एक्सप्रेस के एसी कोच में एक यात्री ने युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर यात्रियों ने आरोपी को दबोच लिया। जंक्शन पर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने आरोपी को जेल भेज दिया है। युवती का कहना था कि मौके पर आरपीएफ की हेल्पलाइन सेवा 182 भी काम नहीं आई। यहां बता दें कि एक सप्ताह पहले भी लखनऊ मेल में एक यात्री ने महिला से छेड़छाड़ की थी।
अमेठी की एक युवती दिल्ली की एक कंपनी में अफसर है। उसका रिजर्वेशन राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के बी-2 कोच में था। रविवार शाम को वह लखनऊ से दिल्ली जाने के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस में सवार हुई। बी-3 कोच में गुरुग्राम के एक धार्मिक स्थल के सेवादार संजीव का भी रिजर्वेशन था। वह निहालगढ़ स्टेशन से चढ़ा। युवती का कहना है कि लखनऊ से ट्रेन चलने पर शाहजहांपुर स्टेशन गुजरने के बाद संजीव बी-2 कोच में आ गया और उसे दबोच लिया। उसके शोर पर अन्य यात्री जाग गए। उन्होंने संजीव को पकड़कर पीट दिया। इस बीच ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंच गई। जहां यात्रियों ने उसे बरेली जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सेवादार को जेल भेज दिया गया है। यहां बता दें कि 21 सितंबर को बागपत के एक कॉलेज के शिक्षक परविंदर सिंह ने लखनऊ मेल में एक महिला यात्री से अभद्रता की थी। शिक्षक को जंक्शन जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया था, जहां उसे जमानत पर छोड़ा गया था।

नगरिया सादात स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आई बाइक, युवक बाल-बाल बचा

बरेली। नगरिया सादात स्टेशन पर एक बाइक मालगाड़ी की चपेट में आ गई। बाइक का अगला हिस्सा ट्रेन से छूते ही बाइक सवार खेत में गिर गया। बाद में वह किसी तरह से बाइक लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12.30 स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल मुरादाबाद को मालगाड़ी से बाइक के टकराने की सूचना दी। उसने बताया कि मालगाड़ी गुजारने के लिए क्रॉसिंग बंद था, इसी दौरान एक बाइक सवार उतरकर फाटक के नीचे से गुजरा, उसी समय अचानक मालगाड़ी आ गई। वैगन से टकराने के बाद बाइक दूर जा गिरी। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार राणा ने बताया कि मौके पर जीआरपी गई थी, लेकिन बाइक सवार का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें