फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतु निगम लटकी परियोजनाओं को अभी शुरू करने के लिए तैयार नहीं

विज्ञापन
जेसीबी मशीन - फोटो : Social media
विज्ञापन

अधिकारियों ने लेबर सहित अन्य तैयारियां न होने का दिया तर्क
विज्ञापन

शासन आज से निर्माण इकाइयों को काम शुरू करने की दे चुका है अनुमति

बरेली। शासन ने भले ही 20 अप्रैल से विकास परियोजनाओं को शुरू करने की झंडी दे दी हो लेकिन सेतु निगम के अधिकारी फिलहाल निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए तैयार नहीं है। अफसरों का कहना है कि अभी लेबर कमी है, इसलिए शहर में फ्लाईओवर-ओवरब्रिज के काम को तीन मई के बाद ही शुुरू कर पाना मुमकिन होगा। हालांकि मुख्य परियोजना प्रबंधक ने सभी इकाइयों को 14 सेतु परियोजनाओं की लिस्ट भेज दी है, जिनका निर्माण इस वित्तीय वर्ष में पूरा होना है।
विज्ञापन

सेतु निगम की शहर में तमाम बड़ी परियोजनाएं लटकी हुई है। इनमें आईवीआरआई, लालफाटक, चौपुला, सेटेलाइट ओवरब्रिज और फ्लाईओवर के साथ ही शाहजहांपुर और बीसलपुर रोड पर नकटिया नदी पुल का निर्माण पूरा कराया जाना है लेकिन लॉकडाउन के बाद से यह परियोजनाएं ठप हैं। हालांकि शासन ने 20 अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए हैं, लेकिन सेतु निगम के अधिकारियों ने फिलहाल इन परियोजनाओं को शुरू करने से हाथ खड़े कर दिए है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर श्रमिक दूसरे जिले या प्रांत के रहने वाले हैं। उन्हें वापस बुलाने में दिक्कत आ रही है। इसके अलावा निर्माण सामग्री सहित दूसरी तमाम व्यवस्थाएं भी करनी हैं, इसलिए अभी शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं को शुरू कर पाना मुमकिन नहीं है। अफसरों का कहना है कि कोशिश की जा रही है कि तीन मई के बाद सभी प्रोजेक्ट शुरू हो जाएं। अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में कुछ परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है।

लेबर सहित दूसरी व्यवस्थाएं न होने से सेतु निगम की शहर में निर्माणाधीन परियोजनाओं को नहीं शुरू किया जा पा रहा है। ये काम तीन मई के बाद ही शुरू हो पाएंगे। - वीके सेन, उप परियोजना प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें