फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरबाद फसल देखने दौड़ते रहे अफसर, खाली हाथ लौटे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

बेमौसम हुई बारिश में बरबाद फसल का सर्वे करने के लिए कृषि अधिकारी ने दिए थे निर्देश

बरेली। पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश से बरबाद हुई फसल का सर्वे करने के लिए दो दिनों से अफसर दौड़ लगा रहे हैं, मगर उनके हाथ कुछ भी नहीं लगा है। अफसरों का कहना है कि ज्यादातर फसल कट चुकी है। मंडाई का काम चल रहा है। ऐसे में फसल बरबाद होने की कहीं से कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि उन्होंने मंडरा रहे बादलों को देखते हुए किसानों को तेजी से फसल मंडाई कर उसे सुरक्षित करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों शाम को अचानक बादलों ने करीब 20 मिनट तक बारिश की। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई पेड़ गिरे। हालांकि बारिश महज 1.5 एमएम ही हुई। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी का कहना है कि बारिश नाममात्र की होने की वजह से फसल बरबाद नहीं हुई है। वे खुद और उनकी टीम ने लगातार दो दिनों तक कई क्षेत्रों का सर्वे किया है। सर्वे रिपोर्ट डीएम को भी सौंप दी है। उन्होंने बताया कि अगली फसल के लिए आवश्यक फर्टिलाइजर की खेप आ चुकी है। कृषि कार्य बाधित न हो इसके शासन से निर्देश मिले हैं। किसानों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

छाएंगे बादल फिलहाल बारिश नहीं

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शहर में पश्चिमी विक्षोभ हावी है। शहर में उच्च वायुदाब होने की वजह से बारिश नहीं हो पा रही है। बताया कि सुबह उत्तर पूर्व और शाम को उत्तर पश्चिम दिशा से चल रही हवाओं से सुबह बादल छा रहे हैं जो दोपहर में छंट जा रहे हैं। आगे भी कमोवेश ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। अनुकूल माहौल मिलने पर बारिश होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें