वहीं, सितंबर में बंदी रामा उर्फ समीर को बरेली पुलिस के जवान प्रतापगढ़ पेशी पर लेकर गए थे। रास्ते में पुलिसवालों ने बंदी के साथ होटल में शराब पार्टी की थी। इसके फोटो और वीडियो वायरल हुए तो एसएसपी ने हेड कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल छत्रपाल व रजनीश को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया था।
मोहित के खिलाफ शाहजहांपुर एसओजी में तैनाती के दौरान लूट का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। बाद में एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। वहीं, कैंट थाने का सिपाही रविंद्र सिंह स्मैक तस्करी में लगा था। सितंबर में उत्तराखंड के लालकुआं में एसओजी ने सिपाही और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एसएसपी ने सिपाही रविंद्र को निलंबित कर दिया था।