एसएसपी ने लगाई थीं टीमें
सभी वारदात को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया था। महिलाओं के गले में फंदा कसा मिला था। हत्या की शिकार महिलाएं ग्रामीण परिवेश की थीं और वारदात भी खेत या सुनसान रास्तों पर अंजाम दी गईं। कुछ मामलों में पुलिस ने खुलासा किया, लेकिन वारदात लगातार होने से सवाल भी उठते रहे। दो जुलाई को शेरगढ़ की अनीता देवी की शाही क्षेत्र में इसी तरह हत्या होने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम खुलासे के लिए लगाई।
छह अगस्त को जारी किए थे स्केच
एक माह बाद भी सफलता न मिलने पर छह अगस्त को एसएसपी ने तीन स्केच जारी किए। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों से बातचीत और पुलिस जांच के इनपुट पर स्केच तैयार कराए गए। इसके बाद पुलिस की जांच के साथ पूरे क्षेत्र में मुखबिरों को सक्रिय किया गया। सूत्रों के मुताबिक, अब तक जो इनपुट मिले हैं, उससे पता चलता है कि ये वारदात किसी एक सनकी की करतूत हैं। जांच के आधार पर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।