फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्राओं को मानसिक रूप से तैयार कर रही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 40 राजकीय इंटर कॉलेजों के साथ एडेड विद्यालयों में भी दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन


बरेली। जिले के 40 राजकीय विद्यालयों के साथ ही एडेड माध्यमिक स्कूलों में भी आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव की तकनीक सिखाई जा रही है। 15 प्रशिक्षक छात्राओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं।
छात्राओं का कहना है आत्मरक्षा की ट्रेनिंग के जरिये हम मानसिक रूप से भी सशक्त होते हैं। ट्रेनिंग के दौरान ही कई तकनीक जैसे कोई गर्दन पर वार करे तो कैसे हम स्वयं को बचाएं, यदि सामने से वार आए तो कैसे अपने चेहरा बचाएं, आदि सिखाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



करीब एक माह से ट्रेनिंग ले रही हूं। पहले अकेले आने-जाने में कुछ डर लगता था, लेकिन अब बिलकुल नहीं लगता है। - आदिति मौर्या, कक्षा 10, जीजीआईसी

मैं तीन साल से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ले रही हूं। अन्य छात्राओं को भी सिखाने का अवसर मिला है। आत्मरक्षा हमें शारीरिक रूप से ही नहीं मानसिक रूप से भी मजबूत बनाती है। रोशनी, बीए, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें