फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठंड में पानी कम पीने से किडनी व हृदय रोगों की बढ़ रही आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कड़ाके की ठंड में पानी कम पीने से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। रविवार को आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों में से ज्यादातर जोड़ों में दर्द, पाचन संबंधी दिक्कत, शरीर में ऐंठन की चपेट में रहे। जांच के दौरान शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) का पता चला।
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, सर्दी में कम प्यास लगने, ठंडी हवा और भारी कपड़ों के कारण लोग पानी कम पीते हैं। इससे डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) बढ़ने पर यूरिन का रंग गहरा पीला हो जाता है और जलन होती है। यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई), किडनी स्टोन की समस्या होती है।
बीपी और मधुमेह के रोगियों में डिहाइड्रेशन से खून के गाढ़ा होने, थक्के जमने से रक्त प्रवाह प्रभावित होने से स्ट्रोक और हार्टअटैक की आशंका बढ़ जाती है। पानी की कमी से शरीर में नमक की मात्रा बढ़ती है। इससे शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होते हैं। जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, थकान, चक्कर आते हैं। इसलिए सर्दी में पानी की कमी न होने दें। अगर पानी पीने में दिक्कत है तो हर्बल चाय, फ्रूट जूस, सूप या अन्य पेय पदार्थों का सेवन करें, ताकि डिहाइड्रेशन की आशंका न रहे। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें