फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली कॉलेज में चार नवंबर को होगा चयन ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिताओं के लिए बरेली कॉलेज की टीम के चयन की तिथि जारी कर दी गई है। महाविद्यालय परिसर के मैदान में चार नवंबर से खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन

क्रीड़ा सचिव विवेक डागर के अनुसार रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय खो-खो (महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन छह नवंबर को गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में और टेबल टेनिस (पुरुष) का मुकाबला छह नवंबर को गंगाशील महाविद्यालय फैजुल्लापुर नवाबगंज में किया जाएगा।
वहीं, पावर लिफ्टिंग महिला व पुरुष का मुकाबला सात नवंबर को गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में और बैडमिंटन (पुरुष व महिला) प्रतियोगिता सात व आठ नवंबर को एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी में होगी।
विज्ञापन

इन सभी के लिए चयन ट्रायल बरेली कॉलेज में चार नवंबर को सुबह 11 बजे व पावर लिफ्टिंग के लिए सुबह 10:30 बजे से होंगे। प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, अंतिम कक्षा की मार्कशीट की छाया प्रति, पहचानपत्र, फीस रसीद व दो फोटो लाना जरूरी है।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें