फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्योहारों पर ट्रेनों में बढ़ेगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है। आरपीएफ, जीआरपी और टिकट चेकिंग स्टाफ को यात्रियों की मदद करने के साथ स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए मुरादाबाद मंडल में 86 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें नौ ट्रेनें मंडल से शुरू होंगी। 19 नियमित ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान बरेली जंक्शन समेत मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों और ट्रेनों की निगरानी मंडल नियंत्रक कक्ष में बनाए गए वॉररूम से 24 घंटे की जाएगी। आरपीएफ का डॉग स्क्वायड दस्ता और जीआरपी भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी।
विज्ञापन



टिकट काउंटर बढ़ाए
लंबी कतारों से यात्रियों को राहत देने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटर बढ़ाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर यात्रियों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर मेडिकल सहायता बूथ स्थापित करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें