पीलीभीत, बरेली और लखीमपुर एटीएस के रडार पर
मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकियों के मामले में पुलिस के साथ एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) भी सक्रिय है। आतंकियों के पूरनपुर तक आने की स्थिति और उनके मददगारों की तलाश की जा रही है। इसको लेकर पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र के अलावा एटीएस की टीम पड़ोसी जनपद लखीमपुर और बरेली में भी आतंकियों के तार को तलाशने में जुटी हैं। टीमें अलग-अलग इलाकों में जांच कर रही है।
जिले में बढ़ाई चौकसी, पुलिस अलर्ट
आतंकी पन्नू के धमकी भरे वीडियो के बाद जनपद में चौकसी बढ़ा दी गई है। प्रमुख मार्गों के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस को अलर्ट किया गया है। गश्त के साथ ही वाहनों की जांच की जा रही है। पीआरवी को भी हर गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी गई है। अमरिया-मझोला के उत्तराखंड बॉर्डर, माधोटांडा से खटीमा मार्ग, सेहरामऊ उत्तरी, हजारा क्षेत्र में भी जांच तेज की गई है। इसके अलावा पड़ोसी जिलों की सीमा पर भी पुलिस अलर्ट है।