फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोडवेज वर्कशाप में ड्राइवर के बेटे ने दौड़ाई बस, सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, दर्दनाक मौत

Thu, 19 Jan 2023 12:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रोडवेज वर्कशॉप में ड्राइवर अपने बेटे को बस चलाना सिखा रहा था। बेटे ने तेजी से बस दौड़ा दी, लेकिन ब्रेक नहीं लगा पाया। अनियंत्रित बस सिक्योरिटी गार्ड को रौंदते हुए गुजर गई। चालक ने किसी तरह बस को रोका। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के रिश्तेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली डिपो की रोडवेज वर्कशॉप में बुधवार देर रात बड़ी घटना हो गई। यहां बस ड्राइवर अपने बेटे को बस चलाना सिखा रहा था। इस दौरान उसने बस तेजी से दौड़ा दी। अनियंत्रित बस ने वर्कशाप में तैनात सिक्योरिटी गार्ड अशोक सक्सेना को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


थाना प्रेम नगर क्षेत्र के कोहड़ापीर के रहने वाले 58 वर्षीय अशोक सक्सेना सैटेलाइट स्थित रोडवेज वर्कशाप में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात थे। बुधवार को वह ड्यूटी पर तैनात थे। उनके बेटे शोभित सक्सेना ने बताया कि शाहजहांपुर के कटरा का रहने वाला बरेली डिपो रोडवेज बस चालक सुरेश अपने बेटे मोहित को वर्कशॉप बस चलाना सिखा रहा था। 

ब्रेक नहीं लगा पाया था मोहित 

मोहित ने बस को दौड़ा दिया, लेकिन ब्रेक नहीं लगा पाया। बस सिक्योरिटी गार्ड अशोक को रौंदते हुए निकल गई। मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई। इसकी जानकारी जब परिवार को पता चली तो मौके पर जाकर देखा अशोक मृत अवस्था में लहूलुहान पड़े थे। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पुलिस बारादरी थाने ले आई। अशोक की मौत के बाद उनकी पत्नी माधुरी का रो-रोकर बुरा हाल है। अशोक के एक बेटा और एक बेटी है। दोनों बच्चों के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें