फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया जेल का निरीक्षण

विज्ञापन
जेल में निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आशुतोष - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुशील कुमार रस्तोगी के निर्देश पर प्राधिकरण सचिव आशुतोश तिवारी ने मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला जेल में साफ सफाई की व्यवस्था समुचित मिली। पाकशाला के निरीक्षण में खाने की गुणवत्ता अच्छी मिली।
विज्ञापन

जेल में अस्पताल का निरीक्षण कर बंदियों से उनकी दवा व समुचित इलाज उपलब्ध होने की जानकारी ली। सचिव ने बंदियों को बताया कि जिन बंदियों के पास उनकी पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं हैं, वह जेल अधीक्षक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र नि:शुल्क अधिवक्ता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दे सकते हैं।
साथ ही जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि ऐसे बंदियों के प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में भेजें। सचिव ने बंदियों को कोविड-19 से बचाव के लिए सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करने को प्रेरित किया। इस दौरान जिला कारागार अधीक्षक बीडी पांडेय, जेलर राजेश कुमार राय, लोक अदालत लिपिक मोहम्मद अफजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें