मीरगंज। शेरगढ़ क्षेत्र में ओवरहेड टैंक गिरने के बाद अधिकारियों ने बुधवार को पहुंचा बुजुर्ग गांव में भाखड़ा नदी किनारे बने ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। यह टंकी नदी से आठ-10 मीटर दूर है। नदी में बढ़ते जलस्तर और हो रही कटान के कारण इसकी सुरक्षा का जायजा लिया गया। एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला, एक्सईएन आकांक्षा सिंह और बाढ़ खंड के अधिकारी नीरज गांव पहुंचे। निरीक्षण में पाया गया कि ओवरहेड टैंक फिलहाल सुरक्षित है, गिरने का खतरा नहीं है। अधिकारियों ने नदी के बहाव और कटान की स्थिति देखी।
बाढ़ की आशंका में खाली कराई गोशाला
मीरगंज। भाखड़ा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन ने पहुंचा बुजुर्ग गांव स्थित गोशाला खाली कराई है। गोशाला में मौजूद सभी 51 गोवंशों को चुरई दलपतपुर गोशाला में स्थानांतरित किया गया है। एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला के मुताबिक, प्रशासन के अनुसार, पहुंचा बुजुर्ग गोशाला में बाढ़ का पानी भरने की आशंका थी। गोवंशों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाया गया। बीडीओ मीरगंज से वार्ता कर यह व्यवस्था की गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ओवरहेड टैंक पर लगातार नजर रखने और जलस्तर बढ़ने पर बचाव कार्य करने के निर्देश दिए।