फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में 11 जनवरी को एक मुकदमे में वांछित चल रहे व्यक्ति को तलाशने आई दिल्ली नारिकोटिक्स और पुलिस टीम पर हमला करने वाले 15 अज्ञात महिलाओं व पुरुषों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। एक दिन पूर्व मीरगंज थाने में सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुकदमा पंजीकृत होने पर सभी अपने-अपने घर छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के नारकोटिक्स विभाग के उप निरीक्षक राजकुमार, एएसआई बलराज सिंह, हेड कांस्टेबल हकीकत, विनोद कुमार, कांस्टेबल विश्वदेव, कर्मजीत की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ एक मुकदमे में वांछित चल रहे इरफान पुत्र वली खान निवासी ग्राम गुलड़िया के घर पर दबिश देकर आरोपी इरफान को पकड़ लिया था। तभी उसके परिवार के पुरुष और महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर धक्का-मुक्की करके आरोपी को छुड़ा लिया और मौका पाकर आरोपी फरार हो गया था।
पूछताछ करने पर घर में मौजूद महिलाओं तथा पुरुषों ने विरोध करते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। पुलिस ने हमला करने वाले लगभग 15 अज्ञात महिलाओं तथा पुरुषों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला पंजीकृत कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें