फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई ने दिव्यांग जेई को धक्का देकर गिराया, विरोध में पीलीभीत-बरेली में वसूली ठप

विज्ञापन
कोतवाली में मांग पत्र देते बिजली कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पीड़ित जेई ने कोतवाली में दी तहरीर, भड़के संगठन ने की एसई के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बरेली। बिजली विभाग का माहौल किसी न किसी घटना के कारण पिछले काफी दिनों से लगातार गरम है। हाल ही में प्रधानमंत्री पर टिप्पणी किए जाने पर मामला गरमाया था, अब बुधवार सुबह विद्युत कार्यमंडल कार्यालय में अधीक्षण अभियंता (एसई) ने एक दिव्यांग जेई के साथ अभद्रता करते हुए धक्का देकर उन्हें गिरा दिया। इस घटना पर बुरी तरह भड़के जेई संगठन के आह्वान पर पीलीभीत और बरेली में राजस्व वसूली ठप कर दी गई। पीड़ित जेई ने एसई के खिलाफ कोतवाली में तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन

पीलीभीत में तैनात अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल बुधवार को अतिरिक्त चार्ज का कामकाज देखने के लिए बरेली स्थित विद्युत कार्यमंडल कार्यालय में मौजूद थे। आरोप है कि करीब 10:45 बजे दिव्यांग जेई रमेश सागर उनके कक्ष में गए। एसई ने उनसे बदायूं जाने का कारण पूछा तो जेई ने बताया गया कि वह उनके आदेश से ही गए थे। यह सुनते ही एसई आवेश में आकर कुर्सी से उठकर खडे़ हो गए और दिव्यांग जेई को धक्का दे दिया जिसकी वजह से नीचे गिरकर चुटैल हो गए। शोर-शराबा सुनकर एसडीओ उमेश यादव और राहुल रावत पहुंच गए। इन लोगों ने फर्श पर गिरे विकलांग जेई को उठाया। जेई का आरोप है कि एसई ने उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे।
इस घटनाक्रम के बाद जेई संगठन में गुस्सा फैल गया। संगठन ने घटना की तीखी निंदा कर आरोपी एसई पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित जेई ने भी अधीक्षण अभियंता के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल गीतेश कपिल ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है, पुष्टि होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जेई संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आरके शर्मा ने कहा कि विभागीय अफसर बेलगाम हो गए हैं, इसी कारण अब इस तरह की शर्मनाक घटनाएं भी होने लगी हैं। बता दें कि हाल ही में लागत से आधी कीमत में टेंडर मंजूर करने पर विद्युत कार्यमंडल कार्यालय चर्चा में आया था। विकास सिंघल को पीलीभीत के साथ वरिष्ठों की अनदेखी कर इस मंडल के अधीक्षण अभियंता का अतिरिक्त चार्ज दे दिए जाने का मामला उठा था।

एलान: एसई के खिलाफ कार्रवाई होने तक नहीं करेंगे राजस्व वसूली

पीलीभीत/बरेली। जेई संगठन ने अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि पीलीभीत और बरेली में राजस्व वसूली कार्य ठप हो गया है। एसई के खिलाफ कार्रवाई होने तक वसूली नहीं की जाएगी। इधर, एई सिंघल ने बताया कि बुधवार सुबह विभागीय बैठक बुलाई गई थी। इसमें कड़े निर्देश दिए गए थे। किसी को कुछ खराब लगा होगा। धक्का देने आदि के आरोप गलत हैं। कामकाज में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें