बरेली। जंक्शन पर 23 फरवरी को सीपीआर देकर रेल यात्री की जान बचाने वाले जीआरपी के सिपाही हरीओम को एडीजी जीआरपी प्रकाश डी ने शुक्रवार को लखनऊ में पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुरादाबाद रेल डिवीजन के एसएसपी आशुतोष शुक्ला भी मौजूद रहे।
बिहार के गया जिले के थाना गुरारू के गांव बहेड़ा निवासी दिनेश मोनिया हावड़ा-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस से 23 फरवरी को परिवार के साथ बरेली आए थे। उनको मनौना धाम जाना था। ट्रेन से उतरने के बाद उनको जंक्शन पर उनको दिल का दौरा पड़ गया। सिपाही हरीओम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल सीपीआर दिया। इससे दिनेश की जान बच गई।