फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम डैशबोर्ड पर दर्ज कार्यों की प्रगति की हुई समीक्षा

Sat, 28 Feb 2026 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विकास विभाग से संबंधित सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम अविनाश सिंह ने कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सामने आया कि पर्यटन विकास निगम के प्रोजेक्ट्स में कार्य कि गति धीमी है। इस पर तय हुआ कि इन कार्यों की समीक्षा के लिए अलग से बैठक आयोजित की जाए। प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी नामित करने और उन्हें बैठक में बुलाने के लिए भी कहा गया।
इसी प्रकार जल निगम (नगरीय) की परियोजनाओं की भी समीक्षा में पाया गया कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं है। उन्हें भी अलग से बैठक करने व इसमें नगरीय निकायों के अधिकारियों को बुलाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी माह में ई-ऑफिस पर लॉगिन व फाइल मूवमेंट नहीं किया जाता है तो संबंधित का वेतन बाधित किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर निर्धारित पैरामीटरों पर नियमित रूप से निगरानी रखें। इस मौके पर सीडीओ देवयानी, सीएमओ डाॅ. विश्राम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें