फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीएम आवास योजना की नई सूची की जांच शुरू, अफरा-तफरी

विज्ञापन
शीशगढ़ में प्रधानमंत्री आवासों की जांच करतीं उपजिलाधिकारी मीरगंज - फोटो : mathura
विज्ञापन
मीरगंज। बुधवार को एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता नगर पंचायत शीशगढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की नई सूची के कुछ लाभार्थियों के घर जाकर मौके पर जांच की। इस दौरान कस्बे में अफरा-तफरी मची रही। कुछ स्थानों पर खामियां मिली हैं। इसके बाद वह बरेली बस स्टैंड पर पहुंचीं। सरकारी नाले के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए पक्के टिनशेड को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पूर्व में आवास योजना का लाभ उठाने वाले अपात्रों की सूची की रिपोर्ट भी डीएम को भेजी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि पीएम आवास योजना की नई सूची के कुछ लाभार्थियों की जांच की है। अभी जांच पूरी नहीं हो पाई है। पूरी जांचकर रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत शीशगढ़ में पूर्व में अपात्र व कोठी वालों को प्रधानमंत्री आवास दिए गए थे। इसकी जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेजी जा चुकी हैं। उनके आदेश पर अपात्रों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बरेली बस स्टैंड पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पहले भी आई थी, जिसे नोटिस देकर हटवाने के निर्देश दिए हैं। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पीएम आवास योजना 2.0 में 282 लाभार्थियों के नाम की सूची आई है। उसकी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें