फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बनते ही उखड़ने लगी सड़क, वीडियो वायरल

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग द्वारा डाली जा रही सड़क की बखिया उधेड़ता वीडियो वायरल। - फोटो : doda
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। फरीदपुर तहसील के गांव वंडिया खुर्द में बन रही सड़क उखड़ने लगी है। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इसमें ग्रामीणों ने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वंडिया खुर्द गांव से लेकर दातागंज हाईवे तक लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कई दिनों से कराया जा रहा है। बुधवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने घटिया सामग्री से बनी सड़क का वीडियो वायरल कर दिया। इसमें दिखाई दे रहा है कि मानकों को दरकिनार कर सड़क का निर्माण हो रहा है। पत्थर के ऊपर मिट्टी डालकर उसके ऊपर ही कोलतार मिलाकर बजरी डाली जा रही है, जो कि हाथ लगाने पर ही उधड़ जा रही है।

अनियमितता मिलने पर कराएंगे जांच : एई
लोक निर्माण विभाग बरेली के एई ओमकार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। बृहस्पतिवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। अगर मानकों के अनुसार कार्य नहीं हो रहा है तो उसकी भी जांच की जाएगी।

लोक निर्माण विभाग द्वारा डाली जा रही सड़क की बखिया उधेड़ता वीडियो वायरल।- फोटो : doda

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें