फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का गुनहगार गिरफ्तार

Mon, 28 Dec 2015 01:29 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। छात्रा से रेप करके वीडियो क्लिपिंग वायरल करने के आरोपी अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अमन को बहेड़ी के शेरगढ़ अड्डे से पकड़ा गया है हालांकि सूत्रों की मानें तो उसे राजस्थान से पकड़कर पुलिस लाई है। दुराचारी को जैसे ही थाने लाया गया, पीड़िता उसे देखते ही आपा खो बैठी। चीख-चीख कर कहा.. मेरी इज्जत नीलाम करने वाले इस राक्षस को फांसी दो। सहेलियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गुहार करते हुए फूट फूटकर रो पड़ी।
विज्ञापन

शेरगढ़ के एक गांव का निवासी अमन दूसरे समुदाय की छात्रा से रेप किया। इस कुकृत्य में छात्रा की सहेलियों ने मदद किया। यही नहीं रेप की क्लिपिंग बनाकर वायरल भी कर दिया। मामला जब गरमाया तो अमन गांव से राजस्थान भाग गया। वह वहीं कारचोबी का काम करता था। पुलिस लोकेशन मिलने पर उसे राजस्थान से पकड़ लाई हालांकि गिरफ्तारी शेरगढ़ से दिखाई गई है। विवेचना कर रहे बहेड़ी के इंस्पेक्टर शिव रतन सिंह ने अमन को गिरफ्तार  किया तो एसओ शेरगढ़ सरदार उपेंद्र सिंह पीड़ित छात्रा को लेकर थाने पहुंचे।
 
चीखी पीड़िता, इसे फांसी दे दो
आरोपी को देखते ही छात्रा अपना आपा खो बैठी। वह पुलिस से उससे एक बार मिलने को दबाव बनाने लगी। उसकी नजर जैसे ही थाने में बैठे आरोपी अमन पर पड़ी चीख-चीख कर कहने लगी। इसे अभी फांसी की सजा दे दो इसने मेरी इज्जत सरेआम नीलाम कर दी। यह मुझे अक्सर कालेज से आते जाते परेशान करता था। मैने इससे कभी मोहब्बत नहीं की। मुझे अब जीने की इच्छा नहीं है। इस बदनामी के साथ जीकर क्या करूंगी। एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी का चालान करके अमन को जेल भिजवा दिया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


छात्रा ने सुनाई जुल्म की कहानी
-पीड़िता ने विवेचक को दिए बयान में बताया कि वारदात वाले दिन वह घर पर अकेली थी। उसकी दोनों सहेलियों ने दरवाजा खटखटाया और उनके साथ अमन भी उनके घर में दाखिल हो गया। सहेलियों ने कुछ देर बातें कीं कमरे से बाहर आ र्गइं। इसके बाद अमन ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर जबरन उसके साथ रेप किया। धमकी दी कि अगर चीखी चिल्लाई और किसी से कुछ कहा तो उसके साथ उसके पूरे परिवार को मार डालेगा। उसकी दोनों सहेलियां दरवाजे की आड़ से वीडियो क्लिपिंग बनाती रहीं। बाद में तीनों ने उसे क्लिीपिंग दिखाई। अमन ने धमकाते हुए कहा कि पहले क्लिपिंग वायरल करेगा। बाद में उसके परिवार को मौत की नींद सुला देगा।

पुलिस ने कर दिया था अनसुना
क्लिपिंग वायरल होते ही उसका चचेरा भाई आपा खो बैठा उसने पूरे कुनबे को इकट्ठा कर परिवार की इज्जत नीलाम होने की बात कही और आरोपी की खोज में जुट गये, लेकिन तब तक आरोपी राजस्थान भाग चुका था। इधर पुलिस को तहरीर दी और जब पुलिस ने कुछ नहीं किया और वीडियो पूरे गांव में वायरल हो गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ खडे़ हुए थाने जाकर पुलिस पर दबाव बनाकर मामला दर्ज कराया।
 

 एक तरफा मोहब्बत के जुनून में वीडियो बनाकर वायरल किया
छात्रा से आरोपी अमन ने बताया कि वह छात्रा मोहब्बत करता था, लेकिन वह उसे नहीं चाहती थी। करीब दो साल से वह उसके पीछे पड़ा हुआ था। एक तरफा प्यार में पागल आरोपी अमन ने छात्रा की सहेलियों का सहारा लिया। इस वारदात को अंजाम देने की पूरी कहानी प्लान की। इतना सब हो जाने के बावजूद उसे किसी बात का अफसोस नहीं है। उसके चेहरे पर हंसी इस बात का दस्तक दे रही थी कि वह इससे पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। सूत्रों का कहना है आरोपी दोनों सहेलियों के साथ भी उसके बेहद करीबी रिश्ते थे। उनकी रिश्तों का वास्ता देकर उसने इस वारदात को अंजाम देने के लिए सहेलियों का इस्तेमाल किया। उसके प्यार में पागल दोनों सहेलियां भी छात्रा से चिढ़ रखती थीं।

 एमएमएस के जरिए लड़की के चचेरे भाई को भेजी वीडियो क्लीपिंग
छात्रा से रेप करके वीडियो क्लिीपिंग वायरल करने के आरोपी अमन को इंटरनेट व मोबाइल को पूरा ज्ञान है। वह बोला, वीडियो क्लिपिंग को व्हाट्स एप पर वायरल करने के लिए छात्रा की दोनों सहलियों ने एक रात व एक दिन प्रयास किया, लेकिन वायरल नहीं हुई। उसके बाद एमएमएस के जरिये उसने खुद छात्रा के चचेरे भाई के मोबाइल में सबसे पहले वीडियो भेज दी। उसके बाद दोनों सहेलियों ने गांव के अन्य नंबरों पर इस वीडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद उसने मोबाइल के जरिये इंटरनेट पर इस वीडियो को ठीक 22 दिसंबर की रात को राजस्थान से वायरल किया। आरोपी का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला। वह मोबाइल छात्रा की दोनों सहेलियों के पास होने की बात कहता रहा। वहीं सहेलियों ने मोबाइल उसी के पास होने की बात कही। पुलिस ने साक्ष्य के रूप में क्लिीपिंग को एक चिप में डलवाकर सील करा दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में वह बार-बार बयान बदलता रहा। चालाकी के साथ कई बार अपने को निर्दोष साबित करने लगा, लेकिन बाद में उसने अपने जुर्म को कबूल लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिव रतन सिंह, इंस्पेक्टर थाना बहेड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें