फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से शिक्षक जाएंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी प्राइमरी स्कूल एक जुलाई से खुल जाएंगे, लेकिन अभी केवल शिक्षक ही स्कूल पहुंचेंगे। इस संबंध में बेसिक शिक्षा महानिदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन

एक जुलाई से शिक्षक स्कूलों में मौजूद रह कर जरूरी काम पूरे करेंगे। सबसे पहले शारदा अभियान के तहत छह से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित करना है। दीक्षा एप के जरिये शिक्षकों को अपना प्रशिक्षण भी पूरा करना है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से विकसित आधारशिला, ध्यानाकर्षण और संग्रह का प्रशिक्षण भी प्रस्तावित है। यह प्रशिक्षण 20 जुलाई से खंड शिक्षा अधिकारी 25-25 शिक्षकों के ग्रुप बनाकर देंगे। इसी बीच शिक्षकों को अभिभावकों के माध्यम से बच्चों तक किताबें और यूनिफार्म पहुंचाने का काम भी पूरा करना है। समर्थ एप के जरिये दिव्यांग बच्चों का नामांकन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें