बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक स्कूल की शिक्षिका ने कक्षा तीन की छात्रा को डंडे से पीटा, जिससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्रा के पिता ने शिक्षिका और स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गोविंदापुर निवासी निजाकत हुसैन ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी सात वर्षीय बेटी सिजरा नूर इलाके के एक स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को सिजरा स्कूल में पढ़ने गई थी। आरोप है कि तभी रंजिश में शिक्षिका इफरा ने उसकी डंडे से पिटाई कर हाथ तोड़ दिया।
आरोप है कि स्कूल प्रबंधक इलियास खां से शिकायत की तो वह भी धमकी देने लगा। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।