फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पत्नी और ससुरालवालों ने करोड़ों की जमीन कब्जाने का बनाया दबाव, पति ने दी जान, सदमे में दादी की भी मौत

Sat, 07 Nov 2026 05:28 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली। सदमे में उसकी दादी ने भी दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में पति की बेशकीमती जमीन हथियाने के लिए पत्नी ने दबाव बनाया, जिससे मानसिक तनाव में आए पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नाती की मौत से सदमे में आई दादी ने भी दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


धौरेरा माफी निवासी दुलीराम ने रिपोर्ट में बताया कि उनके बेटे जितेंद्र पटेल का विवाह अधकटा गांव निवासी उर्मिला से हुआ था। उर्मिला पति जितेंद्र पर बेशकीमती जमीन अपने नाम कराने का दबाव बनाती थी। विरोध करने पर झगड़ा करती थी। 21 अगस्त 2017 को इसकी शिकायत जितेंद्र ने पुलिस से की। इसके बाद उर्मिला और उसके परिजन का व्यवहार और क्रूर हो गया। 13 अक्तूबर को उर्मिला ने जमीन नाम कराने के लिए जितेंद्र से झगड़ा किया और 14 अक्तूबर को समस्त दहेज व दो लाख रुपये लेकर मायके चली गई।

22 अक्तूबर को फंदा लगाकर दी थी जान 
दुलीराम ने बताया कि 20 अक्तूबर को जितेंद्र को गांव के बाहर बुलाकर पिटवाया गया। उर्मिला, उसके पिता वीरपाल, भाई मिलन पटेल, विमल पटेल व रिश्तेदार राकेश और धर्मपाल ने जितेंद्र पर जमीन नाम कराने का दबाव बनाया और आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। जितेंद्र ने तनाव में आकर 22 अक्तूबर को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


इस घटना से जितेंद्र की दादी सदमे में आ गईं और 25 अक्तूबर को उनकी भी मौत हो गई। इज्जतनगर थाने में जितेंद्र के पिता ने उर्मिला समेत इन सभी लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें