फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने बीच रास्ते पर की ऐसी करतूत, असहज हो गईं छात्राएं, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 06:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में एक युवक को छात्राओं के सामने रास्ते पर रील बनाना भारी पड़ गया। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
रास्ते पर डांस करता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में स्कूल जा रही छात्राओं के सामने रास्ते पर युवक ने डांस करते रील बनाई, जिसे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया। रील देखने के बाद लोगों ने आपत्ति की और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


फरीदपुर कस्बा के गली गन्ना दफ्तर का रहने वाला युवक घर पर ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। युवक ने सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए सुबह-सुबह छात्राओं के निकलने के समय पर रास्ते पर डांस करते हुए रील बनाई। उसने यह रील अपने सोशल मीडिया अकाउंटर पर अपलोड कर दी। 

वीडियो में युवक बीच रास्ते पर डांस करता दिख रहा है। उसकी करतूत से छात्राएं असहज होकर उससे बचकर निकलती दिख रही हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो देखकर आपत्ति जताई। शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और उसे हवालात में बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें